Search

 
 
 

कोयला घोटाला में एलबी सिंह को ईडी का समन, 9 मार्च को होना है हाजिर

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है. एलबी सिंह को सोमवार (नौ मार्च) के दिन 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया था.
 

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है. एलबी सिंह को सोमवार (नौ मार्च) के दिन 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

 


इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन ईडी का समन मिलने के बाद वह बीमार हो गये थे. निर्धारित तिथि पर हाजिर होने के बदले एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था. ईडी ने एलबी सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सोमवार के दिन हाजिर होने का निर्देश दिया है.

 


उल्लेखनीय है झारखंड और कोलकाता ईडी ने एक ही दिन झारखंड और बंगाल के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी कोलकाता ने अनुप माझी उर्फ लाला के कोयला सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था. झारखंड ने धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा था. बताया जाता है कि झारखंड के कुछ कोयला व्यापारी भी लाला के कोयला सिंडिकेट से संबंधित हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही