Search

 
 
 

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक बादल व बारिश के आसार

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.
 

Ranchi :  झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.

 

इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

 

इन इलाकों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी हिस्से खासकर संताल परगना से लेकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं.

 

रविवार को भी हल्की बारिश के आसार

राजधानी रांची में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. शनिवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

 

वहीं रविवार को आसमान में बादल अधिक रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. इस बदलाव का असर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भी देखने को मिल सकता है.

 

संताल परगना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

 

सरायकेला रहा सबसे गर्म

इधर शुक्रवार को रांची समेत राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए. इसके बावजूद धूप की तपिश कम नहीं हुई और गर्मी महसूस की गई. 

 

रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब डेढ़ डिग्री अधिक है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में बादलों और बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही