Search

 
 
 

जमशेदपुर के वरिष्ठ चिकित्सक एबी बलसारा का निधन, शोक की लहर

शहर के चिकित्सा जगत से बुरी खबर सामने आ रही है. टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एबी बलसारा का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया. उनके निधन की खबर से डॉक्टरों, उनके सहयोगियों और परिचितों के बीच शोक की लहर है.
 

Jamsedpur :  शहर के चिकित्सा जगत से बुरी खबर सामने आ रही है. टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एबी बलसारा का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया. उनके निधन की खबर से डॉक्टरों, उनके सहयोगियों और परिचितों के बीच शोक की लहर है.

 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉ एबी बलसारा का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा. अंतिम संस्कार में उनके परिजन, सहयोगी चिकित्सक और शहर के कई लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे.

 

जमशेदपुर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

अनुभवी और सम्मानित चिकित्सकों में गिने जाते थे एबी बलसारा

डॉ एबी बलसारा जमशेदपुर के अनुभवी और सम्मानित चिकित्सकों में गिने जाते थे. उन्होंने लंबे समय तक मरीजों का इलाज करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. शांत स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और गहरी चिकित्सा समझ के कारण वे डॉक्टरों और मरीजों के बीच काफी चर्चित थे.

 

डॉ एबी बलसारा का चिकित्सा करियर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा. जमशेदपुर आने से पहले वे नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे.

 

बाद में उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल से जुड़कर मेडिसिन विभाग के एचओडी के रूप में जिम्मेदारी संभाली और इसी पद से सेवानिवृत्त हुए. वे डीएनबी मेडिसिन पोस्टग्रेजुएट डिग्री के लिए परीक्षक के रूप में भी सेवाएं देते रहे. चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कई विद्यार्थियों को उन्होंने मार्गदर्शन दिया.

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर ने वर्ष 2022 में चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया था. वे आईएमए के वरिष्ठ आजीवन सदस्यों में शामिल थे.

 

उनके सहयोगियों के अनुसार, डॉ एबी बलसारा एक समर्पित, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक थे. उनके निधन से जमशेदपुर के चिकित्सा जगत को गहरा नुकसान हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही