Search

 
 
 

पाकुड़ : खेत से डिलीवरी बॉय का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत से शनिवार की सुबह एक शव बरामद किया गया है. शव की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है, जो , जो डिलीवरी बॉय का काम करता था. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.
 
  • पाउडरनुमा संदिग्ध पदार्थ खाने से मौत की आशंका

Pakud :  जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत से शनिवार की सुबह एक शव बरामद किया गया है. शव की पहचान हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई निवासी मनोहर मंडल के रूप में हुई है, जो , जो डिलीवरी बॉय का काम करता था. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.

 

पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत में ताड़ के पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.


जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक पुड़िया में पाउडरनुमा संदिग्ध पदार्थ मिला है. आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई होगी.  

 

हालांकि मनोहर मंडल ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही