Search

 
 
 

हाईकोर्ट के आदेश पर JPSC ने याचिकाकर्ताओं के लिए खोला आवेदन लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीसीई) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 का आवेदन लिंक खोल दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीसीई) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 का आवेदन लिंक खोल दिया है. 

 

आयोग ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. जारी सूचना के अनुसार, याचिकाकर्ता 7 मार्च यानी आज से 11 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, परीक्षा शुल्क 12 मार्च शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकेगा. 

 

आवेदन लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर उपलब्ध रहेगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सिर्फ याचिकाकर्ता उम्मीदवारों के लिए ही उपलब्ध होगी. अन्य अभ्यर्थियों द्वारा इस लिंक के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

 

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी कार्यालय समय (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 9431301636, 9431301419 और 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं. 

 

आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा और याचिकाकर्ताओं की अभ्यर्थिता न्यायालय में लंबित वादों के अंतिम निर्णय के अधीन होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही