Search

रांची : चाकूबाजी में घायल व्यवसायी की मौत, जेपी मार्केट बंद

Ranchi :  राजधानी के विधानगर इलाके में होली के दिन हुई चाकूबाजी में घायल कारोबारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. विजय कुमार की मौत के बाद व्यवसायी संघ ने जेपी मार्केट बंद कर दिया है. 

 

बताया जाता है विजय कुमार होली के दिन अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में कुछ लोग लड़ाई कर रहे थे. विजय कुमार लड़ाई को शांत कराने गए, उसी में इन पर चाकू से हमला कर दिया था.

 

चाकूबाजी में वह गंभीर रुप से घायल हो गये थे. आनन-फानन में विजय कुमार को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

इस मामले में धुर्वा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है.  गिरफ्तार अपराधी की पहचान बिट्टू उर्फ रोहित और अजीत यादव के रूप में हुई है.

 

इस मामले में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp