Search

 
 
 

पलामू :  बर्थडे पार्टी में डीजे वाहन पलटा, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्र पंचायत अंतर्गत पिंडराही गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां डीजे वाहन पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu :  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्र पंचायत अंतर्गत पिंडराही गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां डीजे वाहन पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है.

 

बैक करते समय अनियंत्रित हुआ डीजे वाहन

जानकारी के अनुसार, पिंडराही गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे विकास का जन्मदिन मनाया जा रहा था. केक काटने के बाद सभी लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे.

 

इसी दौरान डीजे चालक गाड़ी को पीछे (बैक) कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया. इस हादसे में बाबूलाल सिंह, पवन सिंह, ददन सिंह और डीजे मालिक राम जन्म सिंह का 10 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दियाय 

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही