Search

 
 
 

खूंटी : ननिहाल की जमीन विवाद में हुई सुकरा महतो की हत्या, तीन हिरासत में

जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.  मृतक की पहचान सुकरा महतो के रूप में हुई है.
 
  • तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Khunti :   जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.  मृतक की पहचान सुकरा महतो के रूप में हुई है. 

 

वहीं घायल अर्जुन महतो का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. 

 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात जमीन विवाद के कारण हुई है.  बताया जा रहा है कि सुकरा महतो के नाना-नानी ने उसे गोद लिया था और वह अपने ननिहाल में ही रहता था.

 

कानूनन नाना-नानी की सारी प्रॉपर्टी सुकरा की थी. लेकिन नाना-नानी के रिश्तेदार उसे जमीन दिए जाने का विरोध कर रहे थे. बताया जाता है कि जमीन विवाद का मामला कोर्ट में भी चल रहा था.

 

इसको लेकर सुकरा को पहले कई बार धमकियां भी मिली थीं. इसी बीच शुक्रवार रात आरोपियों ने सुकरा महतो की गोली मारकर हत्या कर दी.  घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. 

 

जांच अधिकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही