Search

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी, जानें रांची में कीमत कितनी!

Ranchi: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है. भारत में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर पड़ेगा. हालांकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी.
 
झारखंड की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 970 रुपये हो गए हैं. पहले यह कीमत 910.50 रुपये थी.  जारी आदेश के मुताबिक गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी 7 मार्च यानी शनिवार से प्रभावी होगा. गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख शहरों दिल्ली में नई कीमत 913 रुपये होगी, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में क्रमशः 912, 930 व 928 रुपये हो गए हैं.

उल्लेखनीय है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से ईरान के निकट हार्मूज को बंद कर दिया गया है. इसके बंद होने के कारण पेट्रोलियम लाने वाले जहाज जहां जहां रुक गये हैं. इसका असर अब दुनिया भर के पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर दिखना शुरु हो गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही