Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 12 को, तैयारी जोरों पर, बनेंगे 75 बूथ

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को है. इसकी तैयारी जोरों पर है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि झारखंड में 75 बूथ पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.
 
  • 12 मार्च को होगा चुनाव
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को है. इसकी तैयारी जोरों पर है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि झारखंड में 75 बूथ पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.

 

75 पोलिंग ऑफिसर चुनाव कार्य में लगेंगे. 37 बार एसोसिएशन में मतदान की व्यवस्था रहेगी. हर बार एसोसिएशन में एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया जाएगा. पर्यवेक्षक के निर्देश पर पोलिंग ऑफिसर चुनाव कार्य संपन्न करायेंगे.

 

Uploaded Image

चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स हैं तैयार

 

रांची सिविल कोर्ट में 8, हाईकोर्ट में बनेंगे 10 बूथ

12 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वोटर (अधिवक्ता) अपना पहचान पत्र दिखाकर वोट कर सकेंगे. रांची में सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट परिसर में बूथ बनाए जाएंगे.

 

रांची सिविल कोर्ट परिसर में 8 बूथ होंगे, जहां 34 स्क्रीन एरिया में वोटर अपना मतदान करेंगे. जबकि हाईकोर्ट में 10 बूथ बनाए जाएंगे, जहां 45 स्क्रीन एरिया में मतदान होगा.

 

इसके अलावा धनबाद में आठ, गिरिडीह में तीन,  बोकारो में तीन, हजारीबाग में चार, जमशेदपुर में पांच सहित अन्य जिला बार में बूथ बनाये जाएंगे. 

 

23 प्रत्याशी को चुनेंगे 25001 वोटर

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी प्रत्याशियों का सीरियल नंबर स्टेट बार काउंसिल की ओर से वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है.

 

इस बार काउंसिल के लिए 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं. दो पद मानोनयन के आधार पर चुने जाएंगे.

 

पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं.इस चुनाव में झारखंड के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही