Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजरायली एयरफोर्स की ईरान की राजधानी तेहरान पर Carpet Bombing, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

IDF केअनुसार इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर तहस नहस कर दिया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय, इमाम हुसैन विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया.
Advertisement
Advertisement
  • इजरायली एयरफोर्स के 80 लड़ाकू विमानों ने तेहरान को बमों से पाट दिया.
  • ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर तहस नहस कर दिया
  • ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागी

Tel Aviv : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच आज आठवें दिन शनिवार को   इजरायली वायुसेना द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान में कारपेट बॉंबिंग किये जाने की खबर है.

 

 

इजरायल के अनुसार एयरस्ट्राइक में  ईरान के परमाणु ठिकानों सहित अन्य रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इतना ही नहीं  इजरायली वायुसेना(IDF) ने  लेबनान के बेरूत में भी बम बरसाये हैं. ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागी है.

 

आईडीएफ ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार शनिवार तड़के इजरायली एयरफोर्स के 80 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने तेहरान शहर को बमों से पाट दिया.  

 

IDF केअनुसार इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला कर तहस नहस कर दिया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय, इमाम हुसैन विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया.

 

बताया जाता है कि विश्वविद्यालयों का इस्तेमाल आपातकालीन संसाधन के रूप में किया जा रहा था. राइजिंग लायन ऑपरेशन के समय इसका उपयोग आईआरजीसी ने किया.आईडीएफ का दावा है कि उसने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल यूनिट के भंडार पर भी बमबारी की है.    

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही