Search

 
 
 

संसद का बजट सत्र होगा हंगामेदार, आयेगा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव, टीएमसी विपक्ष के साथ

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हो रहा है. यह सत्र लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव लाये जाने को लेकर हंगामेदार होनेवाला है
 
  • भाजपा और कांग्रेस ने तीन लाइन व्हिप जारी किया है
  • टीएमसी सांसद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट करेंगे
  • अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावना नहीं है

New Delhi : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू हो रहा है. यह सत्र लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव लाये जाने को लेकर हंगामेदार होनेवाला है.

 

खबर है कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने सांसदों को 9 से 11 मार्च तक लोकसभा में मौजूद रहने को कहा हैं. दोनो दलों ने तीन लाइन व्हिप जारी किया है.

 

दरअसल पहले सत्र में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव का नोटिस दिया है. विपक्ष के 118 सांसदों के इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हैं.

 

 

 

 

हालांकि टीएमसी के 29 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किये थे.अब खबर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद टीएसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करनेवाले हैं. यानी टीएमसी सांसद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट करेंगे.

 

विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही चलाने में पक्षपात किया.विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया.

 

अहम बात यह है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावना नहीं है.  क्योंकि नियमानुसार स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में साधारण बहुमत से पारित होता है.

 

मौजूदा लोकसभा में राजग को लगभग 290 से अधिक सांसदों का समर्थन है. एक बात और कि प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्पीकर ओम बिरला सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे, हालांकि  उन्हें अपना पक्ष रखने और वोट डालने का अधिकार होगा.

 

एक खबर और है कि मोदी सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं ला रही है. इस पर  प्रियंका गांधी ने तंज कसा  कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी. उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही