Search

 
 
 

महंगाई मैन मोदी ने जनता को दिया झटका, कांग्रेस ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कसा तंज

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है. इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
 

Lagatar Desk :   अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है. इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

 

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि महंगाई मैन मोदी ने जनता को झटका दिया है. पार्टी ने कहा कि सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सीधे 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है.इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 115 रुपये महंगा हो गया है.

 

 

मोदी चला रहे हैं महंगाई का हंटर

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि पिछले तीन महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 307 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनता पर महंगाई का हंटर चला रहे हैं. 

 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा

दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है.

 

वहीं मुंबई में सिलेंडर की कीमत 912 रुपये, कोलकाता में 930 रुपये और चेन्नई में 928 रुपये हो गई है. झारखंड की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 910.50 रुपये से बढ़कर 970 रुपये हो गई है.  नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही