Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव की तिलोपदा गांव के नाले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की लाण्डुपादा गांव के बाईसाई टोला स्थित एक नाले में गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला. जिसके बाद कराईकेला पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. बताया जाता है कि गुरुवार को कुछ बच्चें नाला में मछली पकड़ने गए थे.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की लाण्डुपादा गांव के बाईसाई टोला स्थित एक नाले में गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला. जिसके बाद कराईकेला पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. बताया जाता है कि गुरुवार को कुछ बच्चें नाला में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान बच्चों ने एक नवजात बच्ची का शव देखा. 


शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया है. इधर बच्चों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर कराईकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

 


पुलिस मृत बच्ची के शव की शिनाख्त में जुटी है. कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि शव की पहचान को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.

 

 https://lagatar.in/giridih-student-morcha-burns-effigy-of-central-government-in-protest-against-pending-scholarship

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही