Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला, 2 नाबालिगों को छुड़ा ले गए परिजन

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बंभंडी गांव में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि इलाके में दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही है. सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को वहां से रेस्क्यू कर लिया.
Advertisement
Advertisement

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बंभंडी गांव में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि इलाके में दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही है. सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को वहां से रेस्क्यू कर लिया.

 

बताया जाता है कि जैसे ही प्रशासनिक टीम लड़कियों को लेकर जाने लगी, ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ ने प्रशासनिक वाहन को घेर लिया और हंगामा करने लगे. इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई तथा सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई.

 

हंगामे के बीच ग्रामीणों और परिजनों ने मौका पाकर दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रशासनिक टीम से छुड़ा लिया और वहां से लेकर फरार हो गए. बीडीओ प्रदीप दास ने बताया कि डीएसपी से मिली सूचना के आधार पर बाल विवाह रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालते हुए टीम के साथ हाथापाई की और वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

 

वहीं डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इलाके में पुलिस कैंप कर रही है और पूरे मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही