Search

 
 
 

देवघरः ज्वाइंट रजिस्टार ने की जिला सहकारिता विभाग में गड़बड़ी की जांच, ऑडिटर से घंटों पूछताछ

रांची से आई टीम ने विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों से एक-एककर पूछताछ की. ज्वाइंट रजिस्टार केडी दास ने विभाग के ऑडिटर विवेक कुमार से घंटों पूछताछ की. डीसीओ कुमार गौतम से भी पूछताछ की गई.
 

Deoghar : देवघर जिला सहकारिता विभाग में ग्रेन गोला के मामले में हुई भारी गड़बड़ी की जांच के लिए ज्वाइंट रजिस्टार की टीम गुरुवार को देवघर पहुंची. रांची से आई टीम ने विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों से एक-एककर पूछताछ की. ज्वाइंट रजिस्टार केडी दास ने विभाग के ऑडिटर विवेक कुमार से घंटों पूछताछ की. डीसीओ कुमार गौतम से भी पूछताछ की गई.

 

 

ज्ञात हो कि सहकारिता विभाग के तहत 'ग्रेन गोला' (Grain Gola) ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सहकारी भंडारण केंद्र या गोदाम है. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को अपनी उपज (अनाज) को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करना है. ताकि उन्हें औने-पौने दामों में फसल बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े. यह किसानों के लिए विपणन और ऋण की सुविधा भी सुलभ कराता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही