Search

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 70 फीसदी से अधिक मतदान

  • 100 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतदान आज संपन्न हो गया. करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है. प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट में 2165 मत, गुमला में 234 मत, बुंडू में 42 मत, लातेहार में 103,  रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265 चांडिल में 36,  खूंटी में 114, चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए. वहीं, रांची सिविल कोर्ट में 2220 मत, चाईबासा में 301 बरही में 38, घाटशिला में 157,  हुसैनाबाद में 14, छतरपुर में 8, हजारीबाग 1031, लोहरदगा में 122 मत डाले गए.

 

चुनाव को लेकर झारखंड हाई कोर्ट एवं रांची सिविल कोर्ट में पूरे दिन गहमागहमी रही. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा. झारखंड हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में पूरे दिन मतदाताओं (अधिवक्ताओं) की भीड़ लगी रही.

 

दिनभर कौन प्रत्याशी जीतेगा इसकी चर्चा होती रही. प्रत्याशी अपने जीत का दावा करते नजर आए. झारखंड स्टेट बर काउंसिल कार्यालय में बैलट बॉक्स रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां पूरे झारखंड से बैलट बॉक्स रखे जा रहे हैं. पूरे राज्य में 75 बूथ पर मतदान संपन्न हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp