Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर में युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, एक जिंदा कारतूस बरामद

जिले के बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जिले के बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ऑटो से साकची से बिष्टुपुर होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है. जिसके पास अवैध हथियार होने की आशंका है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

 

चेकिंग के दौरान साकची की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोककर जांच की गई. जांच के दौरान ऑटो में बैठे युवक के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश गोराई (24 वर्ष), पिता- भोला गोराई, निवासी सोनारी थाना क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही