Search

 
 
 

CM हेमंत 13 मार्च को 12 नए थानों का करेंगे शिलान्यास, पुलिस को मिलेंगे 636 पेट्रोलिंग वाहन

झारखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है. 13 मार्च शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.
 

Ranchi: झारखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है. 13 मार्च शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा.


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न थानों को पेट्रोलिंग के लिए बड़ी संख्या में वाहन भी उपलब्ध कराएंगे. पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन थानों को सौंपे जाएंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की क्षमता और मजबूत होगी.

 

बताया गया है कि राज्य में कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं. इनमें से प्रथम चरण में यह वाहन पुलिस थानों को दिए जा रहे हैं. सरकार का मानना है कि नए अत्याधुनिक थानों के निर्माण और आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा आम जनता को त्वरित और बेहतर सुरक्षा सेवा मिल सकेगी. इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही