Search

 
 
 

बोकारो आईजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के कार्यालय सभागार में बोकारो डीआईजी, हजारीबाग डीआईजी, बोकारो जोन के सभी जिल अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक अपराध, नक्सल और संगठित गिरोह जैसी संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए.
 

Hazaribagh: बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के कार्यालय सभागार में बोकारो डीआईजी, हजारीबाग डीआईजी, बोकारो जोन के सभी जिल अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक अपराध, नक्सल और संगठित गिरोह जैसी संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए.


बैठक में बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में यथाशीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर उनकी बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज करने, ई-साक्ष्य संकलन के लिए अनुसंधानकर्ताओं को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने और BNSS की धारा-107 के तहत अपराध के आगम को जप्त/कुर्क करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. पॉस्को और लैंगिक अपराधों की नियमित समीक्षा कर अभियुक्तों के विरुद्ध समय पर आरोप पत्र दायर करने पर भी जोर दिया गया.


साथ ही नक्सली और संगठित गिरोह के सदस्यों पर निगरानी रखने, पुरस्कार उद्घोषणा कराने और जेल से बाहर आए अभियुक्तों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. आईजी ने कहा कि मंगला जुलूस, ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे पर्वों के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए.

 


इसके अलावा, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक को कोर्ट की सुरक्षा ऑडिट करने, लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने तथा होटल और लॉज में ठहरे व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. बैठक में सभी अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लेने को कहा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही