Search

 
 
 

रांची में जनगणना की तैयारी शुरू, अधिकारियों का प्रशिक्षण आरंभ

जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी को लेकर रांची समाहरणालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत से शुरू हो गई है. समाहरणालय के ब्लॉक-बी, कक्ष संख्या 505 में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 14 मार्च तक चलेगा.
 

Ranchi : जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी को लेकर रांची समाहरणालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत से शुरू हो गई है. समाहरणालय के ब्लॉक-बी, कक्ष संख्या 505 में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 14 मार्च तक चलेगा.

 

देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण -डीसी 

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न नीतियां और योजनाएं तय करती है. उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ दशक के बाद यह जनगणना हो रही है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी इसे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न करें.

 

प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को मकान सूचीकरण, भवनों की गणना, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया तथा क्षेत्र में कार्य करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. जनगणना कार्य निदेशालय रांची से आए प्रशिक्षक केशव नायक और संजीव कुमार मांझी प्रतिभागियों को पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं.

 

इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए हर घर और भवन का डेटा एकत्र करेंगे. इस मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही