Search

 
 
 

रांची: KIDZAPPY प्रीस्कूल एंड डे केयर सेंटर ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव

किडजैप्पी प्री-स्कूल एंड डे केयर सेंटर में तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “लिटिल फीट, बिग ट्रेडिशन” रखी गई थी. कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया.
 

Ranchi : किडजैप्पी प्री-स्कूल एंड डे केयर सेंटर में तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “लिटिल फीट, बिग ट्रेडिशन” रखी गई थी. कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया. 

Uploaded Image

कार्यक्रम में बच्चों ने कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, गोवा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड तक की संस्कृति को अपनी प्रस्तुतियों में दर्शाया. अलग-अलग राज्यों की झलक दिखाती इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने “विविधता में एकता” का संदेश दिया.

Uploaded Image

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. (कैप्टन) सुमित कौर ने कहा कि बच्चों में एक सच्चाई और मासूमियत होती है, जो उन्हें बेहद खास बनाती है और इसे हमेशा बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये बच्चे अभी प्रदर्शन और व्यवहार के दबाव से दूर होते हैं, इसलिए माता-पिता को भी अपनी अपेक्षाओं का बोझ उन पर नहीं डालना चाहिए. बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आसपास देखते हैं. यदि माता-पिता परिस्थितियों में शांत रहते हैं, तो बच्चे भी वही व्यवहार सीखते हैं और यही सही तरीका है.

Uploaded Image

इस अवसर पर किडजैप्पी प्री-स्कूल की प्रिंसिपल और संस्थापक आरती भादुड़ी ने कहा कि बच्चे ही उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा देते हैं. बच्चों का विकास देखना उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार और संतोष की बात है. कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया और नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया.

  Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही