Search

 
 
 

उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा तिथि पर विवाद, NSUI ने सरहुल और ईद का दिया हवाला

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तिथि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 22 मार्च को निर्धारित परीक्षा तिथि को बदलने की मांग की है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तिथि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर 22 मार्च को निर्धारित परीक्षा तिथि को बदलने की मांग की है.

Uploaded Image

विनय उरांव ने अपने पत्र में कहा है कि 21 मार्च को आदिवासी समाज का प्रमुख प्राकृतिक महापर्व सरहुल और मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद मनाया जाएगा. वहीं इसके अगले दिन 22 मार्च को सरहुल बासी के अवसर पर आदिवासी समाज में पारंपरिक कार्यक्रम, अतिथियों का स्वागत और सामूहिक आयोजन होते हैं. ऐसे में उसी दिन परीक्षा आयोजित किए जाने से खासकर आदिवासी समुदाय के अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के हजारों छात्र-छात्राएं अपने पारंपरिक और धार्मिक पर्वों में व्यस्त रहने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं. ऐसे में आयोग को अभ्यर्थियों की भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए परीक्षा तिथि पर पुनर्विचार करना चाहिए.

 

इस दौरान रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह भी उपस्थित रहे. उन्होंने भी आयोग से परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग का समर्थन किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही