Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः चक्रधरपुर में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने NH-75 किया जाम

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-75 को जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-75 को जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

 

जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई.

 

महिला की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

घटना की सूचना मिलने पर खूंटपानी प्रखंड के अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही