Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः गोइलकेरा में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

तोड़फोड़ की आवाज से रानी बोयपाई की नींद टूट गई. वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकली, हाथी ने उस पर हमला कर दिया. महिला को सूंड़ में लपेट कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि सौंपते वन अधिकारी.

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड कुईड़ा पंचायत अंतर्गत सृजनकोचा टोला में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी रात करीब डेढ़ बजे गांव में घुस आया और रानी बोयपाई के घर के बाहर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगा.


तोड़फोड़ की आवाज से रानी बोयपाई की नींद टूट गई. वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकली, हाथी ने उस पर हमला कर दिया. महिला को सूंड़ में लपेट कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा.


ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी. गोइलकेरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई. प्रखंड प्रमुख नीरुमणि कोड़ाह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. वहीं, वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर  अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही