Search

हजारीबाग नगर निगम के डिप्टी मेयर बने अविनाश यादव

Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई. मतदान के बाद वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव डिप्टी मेयर पद के लिए निर्वाचित घोषित किये गये.

 

चुनाव में अविनाश यादव को कुल 22 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी  को 13 वोट मिले. मेयर/डिप्टी मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी संतोष सिंह ने विजयी उम्मीदवार अविनाश यादव को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद मेयर अरविंद राणा ने उन्हें उपमहापौर पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को बधाई दी.

 

इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे.

Uploaded Image

वहीं, हजारीबाग के उपायुक्त ने भी नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp