Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें : लातेहार डीसी

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एनआरईपी (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम) एवं एमआई (लघु सिंचाई) से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar :   उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में एनआरईपी (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम) एवं एमआई (लघु सिंचाई) से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने लंबित योजनाओं को जल्द पूरी करने और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

 

 

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए NREP एवं लघु सिंचाई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें व नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें.  

 

उत्कर्ष गुप्ता ने योजनाओं से आमजनों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. बैठक में कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी पुनई उरांव और कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई  किशुन मिंज आदि मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही