Search

रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक सप्ताह में 3 हत्याएं, पुलिस के हाथ खाली

Ranchi : राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है. रांची के अलग-अलग इलाकों में अपराधी हत्या और रंगदारी की वारदात को अंजाम दे रहे है. हाल के दिनों में अपराधियों ने एयरपोर्ट थाना, तमाड़ थाना और कांके थाना इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी जिस तरह से आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है उससे पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
 

 

हालांकि रांची पुलिस अपनी ओर से लगातार शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा कर रही है. लेकिन उसके उल्टा अपराधियों के हौसले बुलंद है और लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे है. अपराधियों ने हत्या और रंगदारी की वारदात को हाल के दिनों में अंजाम दिया है लेकिन इन सभी मामलों में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं.
 

प्रिंस खान कारोबारियों में पैदा कर रहा डर का माहौल

होटल में हुए हत्याकांड के मामले की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रिंस खान ने ले लिया था. वहीं खरसीदाग थाना इलाके के एक कारोबारी को ऑडियो भेज कर एक करोड़ की रंगदारी की मांग की थी.

 

इन सभी मामलों की जानकारी रांची पुलिस को है और इस मामले में रांची पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है. लेकिन जांच के नाम पर फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है. इन सभी मामलों में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है.

 

एक सप्ताह में तीन हत्याएं, पुलिस के हाथ खाली

केस 1. दिनांक 7 मार्च की रात को अपराधियों ने एयरपोर्ट थाना इलाके के एक होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने अबतक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है. 

 

केस 2. दिनांक 10 मार्च को प्रिंस खान ने एक जमीन कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी. इस मामले को लेकर खरसीदाग थाने में एफआईआर दर्ज किया गया. फिलहाल इस मामलें में रांची पुलिस के हाथ खाली है.

 

केस 3. दिनांक 11 मार्च को अपराधियों ने तमाड़ में कमलेश महतो की हत्या धारदार हथियार से काट कर की थी. इस मामले को लेकर तमाड़ थाना में एफआईआर दर्ज किया गया. फिलहाल रांची पुलिस इस मामले में किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

 

केस 4. दिनांक 12 मार्च को कांके में अपराधियों ने जमीन विवाद में राजेन्द्र मुंडा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये. अपराधियों ने घर के नजदीक इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार वालों ने आज कांके थाना का घेराव किया है. फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//