Ranchi : राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की.
राज्यपाल महोदय ने नवनियुक्त कुलपति को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध तथा नवाचार को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा.
राज्यपाल ने कुलपति से कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा का ऐसा माहौल विकसित किया जाए, जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहां आकर ज्ञानार्जन करने के लिए प्रेरित हों. उन्होंने कहा कि वे राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी कुलपतियों को टीम भावना के साथ इस दिशा में समर्पित होकर कार्य करना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

