Search

 
 
 

ईरान ने USS अब्राहम लिंकन को मार गिराने का किया दावा, अमेरिका ने कहा-जहाज पूरी तरह सुरक्षित

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. दोनों देशों के दावों और जवाबी दावों के बीच हालात काफी संवेदनशील हो गए हैं. ईरान ने जहां अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को मार गिराने का दावा किया है.
 

Lagatar Desk :   मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. दोनों देशों के दावों और जवाबी दावों के बीच हालात काफी संवेदनशील हो गए हैं. ईरान ने जहां अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को मार गिराने का दावा किया है. 

 

वहीं अमेरिका ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका दावा है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत पूरी तरह सुरक्षित है और उसने एक ईरानी जहाज को नष्ट किया है.

 

 

 

ईरान का हमला करने का दावा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि “रेजिस्टेंस ग्रुप” ने ओमान के पास समुद्र में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया.

 

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह ऑपरेशन काफी सटीक था और हमले में पोत को भारी नुकसान पहुंचा. ईरान का दावा है कि उसके उन्नत हथियारों ने लगभग 340 किलोमीटर दूर से इस युद्धपोत को निशाना बनाया.

 

IRGC का यह भी कहना है कि हमले के बाद यूएसएस अब्राहम लिंकन अपनी सामान्य क्षमता में काम नहीं कर पा रहा है और उसे तेजी से उस इलाके से हटना पड़ा. इसके अलावा ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिका के मीना सलमान नौसैनिक अड्डे पर भी ड्रोन से हमला करने का दावा किया है.

 

अमेरिका ने दावों को बताया झूठा

वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी जहाज को अपने विमानवाहक पोत के करीब आते देखा.

 

अमेरिका के मुताबिक, पहले उस जहाज को मार्क-45 गन से चेतावनी दी गई. इसके बावजूद जहाज के आगे बढ़ने पर हेलफायर मिसाइलों से लैस हेलीकॉप्टर ने उस पर सटीक हमला किया. इस कार्रवाई में ईरानी जहाज को निष्क्रिय कर दिया गया. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनके सभी जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही