Search

 
 
 

फीफा वर्ल्ड कप से पहले छिड़ा विवाद, ट्रंप ने दी धमकी, ईरान टीम ने भी दिया करारा जवाब

मेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 होने वाला है. इस टूर्नामेंट में पहली बार ईरान सहित 48 टीमें हिस्सा लेने वाली है. ईरान को ग्रुप-G में रखा गया है और इस ग्रुप स्टेज में ईरान के तीनों मैच अमेरिका में तय किए गए हैं.
 

Lagatar Desk :   अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 होने वाला है. इस टूर्नामेंट में पहली बार ईरान सहित 48 टीमें हिस्सा लेने वाली है. ईरान को ग्रुप-G में रखा गया है और इस ग्रुप स्टेज में ईरान के तीनों मैच अमेरिका में तय किए गए हैं.

 

लेकिन मीडिल ईस्ट में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच यह सवाल उठने लगा है कि ईरानी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं. इन नई बहस के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक विवादित बयान देकर माहौल को और गर्म कर दिया है.

 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरानी टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत है. लेकिन मुझे वास्तव में नहीं लगता कि जान और सुरक्षा के लिहाज से उनका यहां होना उचित है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! 

Uploaded Image

 

 

ट्रंप की इस धमरी भरी टिप्पणी के बाद फुटबॉल टीम ने भी पलटवार किया है. टीम ने अपने सोशल मीडिया पर कहा है कि वर्ल्ड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट को कोई एक देश नहीं, बल्कि एक संस्था का टूर्नामेंट है. 

 

टीम ने कहा कि उन्होंने अपनी काबिलियत से वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और उन्हें कोई भी इससे बाहर नहीं कर सकता. साथ ही यह भी कहा कि मेजबान होने के बावजूद अमेरिका टीमों को पर्याप्त सुरक्षा देने में असफल रहा है, इसलिए जरूरत पड़े तो उसे ही टूर्नामेंट से बाहर किया जाना चाहिए.

 

 

Uploaded Image

 

 

इस पूरे विवाद के कारण अब फीफा पर भी दबाव बढ़ गया है. कई लोग फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेन्टिनो से मांग कर रहे हैं कि अमेरिका से वर्ल्ड कप की मेजबानी वापस ली जाए और ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ कार्रवाई की जाए,

 

हालांकि इंफेन्टिनो ने हाल ही में कहा था कि उनकी ट्रंप से बातचीत हुई है और ट्रंप ने ईरानी टीम के वर्ल्ड कप में आने पर किसी तरह की समस्या नहीं होने की बात कही थी. इधर ईरान के खेल मंत्री ने भी सुरक्षा और राजनीतिक तनाव को देखते हुए कहा था कि मौजूदा हालात में उनकी टीम को अमेरिका भेजना संभव नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही