Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ACB रिमांड में नवीन केडिया ने किए कई खुलासे, कई लोगों के नाम बताए, आज भी होगी पूछताछ

Ranchi : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी नवीन केडिया से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम की पूछताछ जारी है. अदालत ने उसे 5 दिनों की रिमांड पर एसीबी को दिया है, जिसके बाद इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ और जांच की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Ranchi : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी नवीन केडिया से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम की पूछताछ जारी है. अदालत ने उसे 5 दिनों की रिमांड पर एसीबी को दिया है, जिसके बाद इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ और जांच की जा रही है. 

 

सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में नवीन केडिया ने कई अहम खुलासे किए हैं. बताया जा रहा है कि उसने इस मामले में शामिल कई लोगों के नाम भी जांच एजेंसी को बताए हैं. इन जानकारियों के आधार पर ACB अब पूरे नेटवर्क और कथित वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगालने में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें....

 

एसीबी के अधिकारियों की टीम रिमांड के दौरान उससे शराब आपूर्ति के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन, संपर्क सूत्रों और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है. सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है.

 

जानकारी के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी दोपहर करीब 12 बजे से एसीबी की टीम नवीन केडिया से फिर पूछताछ करेगी. अधिकारियों को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.

 

नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी है. झारखंड में पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने के आरोप में ACB ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार, एसीबी कोर्ट और हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद नवीन केडिया रांची में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद ACB ने उसे 8 जनवरी को गोवा के एक स्पा सेंटर से भी हिरासत में लिया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही