Search

 
 
 

चतरा-डोभी मार्ग पर भीषण हादसा : कंटेनर पलटने के बाद कई ट्रक आपस में भिड़े, लगा लंबा जाम

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद उसके पीछे से आ रहे छह हाइवा और ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
 

Chatra :  चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित संघरी घाटी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद उसके पीछे से आ रहे छह हाइवा और ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर के पलटते ही पीछे से आ रहे भारी वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ और चालक व सहचालकों में डर का माहौल बन गया.

 

दुर्घटना के बाद चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. क्रेन की मदद से पलटे कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके.


स्थानीय लोगों का कहना है कि संघरी घाटी होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही