Shambhu Kumar
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र में उलीडीह से चार मोड़ तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी सड़क पर लौजोड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में गिर कर एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना शुक्रवार देर रात की है. शनिवार को इसकी जानकारी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कराने वाली ठेका कंपनी की गलती के कारण यह घटना घटी है. निर्माणधीन पुलिया में किसी प्रकार की बेरिकेडिंग नहीं की गई है. ग्रामीण पीड़ित परिवार को ठेका कंपनी से 15 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे.
https://lagatar.in/dhanbad-291-lakh-cases-resolved-in-lok-adalat-recovery-of-rs-136-crore-also
सूचना मिलते ही टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गए. वहीं, चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों व ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से वार्ता की. आर्थिक सहायता राशि भी दी. इसके बाद दोपहर करीब दो बजे सड़क जाम हटा और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment