Search

 
 
 

चक्रधरपुरः रेलवे सभागार में महिला कर्मियों ने किया योगाभ्यास

शहर की योगा शिक्षिका श्वेता कुमारी ने रेल मंडल के विभिन्न विभागों की दर्जनों महिलाओं को योगाभ्यास कराया. उन्होंने विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने वाले कई प्रकार के योगासनों के बारे में जानकारी दी.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे के महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार को रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर की योगा शिक्षिका श्वेता कुमारी ने रेल मंडल के विभिन्न विभागों की दर्जनों महिलाओं को योगाभ्यास कराया.


उन्होंने विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने वाले कई प्रकार के योगासनों के बारे में जानकारी दी और उनका अभ्यास भी कराया. साथ ही नियमित योग करने की सीख दी. तनाव दूर करने, शुगर, हायपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, मोटापा सहित अन्य बीमारियों को ठीक करने से संबंधित योगाभ्यास कराया. कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक, वाणिज्य, सिग्नल एंड टेलीकॉम, मेकेनिकल, वेलफेयर, स्काउट्स एंड गाइड, रेलवे सुरक्षा सहित अन्य विभागों की महिलाएं शामिल हुईं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही