Search

 
 
 

उपायुक्त ने पंसुवा डैम का किया निरीक्षण, लीकेज दूर करने के निर्देश, ग्रामीणों से संवाद

पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने शनिवार को सोनुआ प्रखंड स्थित पंसुआ डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकार नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी मौजूद रही.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने शनिवार को सोनुआ प्रखंड स्थित पंसुआ डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकार नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी मौजूद रही. 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र के खेतों में सिंचाई को लेकर डैम से निकलने वाले दोनों कैनाल का जायजा लिया. साथ ही कैनाल गेट की वर्तमान स्थिति व लीकेज की समस्या, सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित इंटेक वेल के बारे में अभियंता से जानकारी ली. 

 

उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जलपथ प्रमंडल-चक्रधरपुर के अभियंता को कैनाल गेट मरम्मत व लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए कहा. इसके अलावा तकनीकी विभाग के अभियंता से संपर्क स्थापित कर सभी रिर्पोट / एस्टीमेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 

 

निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में पंसुआ गांव में ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने उपायुक्त से क्षेत्र में डैम के जरिए सिंचाई व्यवस्था मजबूतीकरण की मांग की. साथ ही सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बारे में भी अपनी बातें रखी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही