Search

 
 
 

चाईबासा जेल गेट पर फायरिंग मामले का खुलासा, पलामू के आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का संबंध झारखंड के कुख्यात अपराधी मुनिलाल सिन्हा के गिरोह से बताया जा रहा है.
 

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का संबंध झारखंड के कुख्यात अपराधी मुनिलाल सिन्हा के गिरोह से बताया जा रहा है.

 

डीएसपी तरुण कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को अज्ञात अपराधियों ने चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट के समीप फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की.

 

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 79/2024, दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस मोटरसाइकिल के संबंध में भी आगे की जांच कर रही है.

 

पुलिस ने बताया कि समीर अंसारी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है. उसके खिलाफ शहर थाना डाल्टनगंज में कांड संख्या 33/2025, दिनांक 13 जनवरी 2025 को धारा 111(2) (ii) तथा 25 (1-बी) (ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित समीर अंसारी उर्फ नसरु को रविवार 15 मार्च 2026 को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही