Shambhu Kumar
Chakradharpur : नगर परिषद चुनाव की अंतिम प्रक्रिया के तहत शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. इसमें वार्ड पार्षदों ने मतदान किया. चाईबासा नगर परिषद में विकास शर्मा, जबकि चक्रधरपुर नगर परिषद में विजय साव उपाध्यक्ष चुने गए. इससे पूर्व दोनों नगर परिषदों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई.
चाईबासा नप उपाध्यक्ष के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे. झामुमो समर्थित विकास शर्मा विजयी रहे. विकास शर्मा को 11 मत मिले. जबकि डोमा मिंज को 4 और शीला रजक को 6 मत प्राप्त हुए. ज्ञात हो कि विकास शर्मा निकाय चुनाव से पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल हुए थे.
इधर, चक्रधरपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 21 मत पाकार विजय साव ने जीत दर्ज की. नप अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विजय साव को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद विजय साव ने अपने समर्थकों के साथ शहर में विजय जुलूस निकाला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment