Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः सरस्वती विद्या मंदिर गोईलकेरा में नए छात्रावास का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विद्यालय के क्रियाकलापों की सराहना की. कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में नवनिर्मित छात्रावास का मंगलवार को उद्घाटन किया गया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व आईएएस अधिकारी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद,पूर्व विधायक गुरुचरण नायक मौजूद रहे. अतिथियों ने हवन के बाद फीता काटकर भगवती देवी छात्रावास वनवासी कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया.


हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विद्यालय के क्रियाकलापों की सराहना की. कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह लगातार 5 बार विधायक, विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. इसके साथ ही वनवासी कल्याण केंद्र के डॉक्टर के रूप में लगभग 10 वर्ष तक स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गोईलकेरा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कार्य कर चुके हैं.


इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, शिवरतन नायक बीडीओ विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरुमनी कोड़ा, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, गोइलकेरा पंचायत समिति सदस्य बानि सिन्हा, मुखिया सुनीता मेराल आलोक रंजन सिंह, अनिल प्रधान, आनंद प्रसाद गुप्ता, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावाक मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही