Search

 
 
 

सदन में सुरेश पासवान ने रोजगार व विकास के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, सरकार का किया बचाव

झारखंड विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने सरकार के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखते हुए विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव का विरोध किया. रोजगार, उद्योग और श्रम नियोजन जैसे मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने सरकार के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखते हुए विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव का विरोध किया. रोजगार, उद्योग और श्रम नियोजन जैसे मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया.

 

 

सदन में बोलते हुए सुरेश पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आई केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर वोट लेकर सत्ता में बैठने वाले लोग आज बेरोजगार युवाओं की सुध नहीं ले रहे हैं.

 झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की सराहना करते हुए इसे गरीबों, आदिवासियों और हर समाज की सरकार बताया. सुरेश पासवान ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 10 हजार लोगों को नौकरी देने का काम किया है, लेकिन विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करना चाहता.

 

सड़क निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने साहिबगंज से रांची तक बनी सड़कों की गुणवत्ता की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सड़कें इतनी अच्छी बनी हैं कि गाड़ी में पानी का गिलास लेकर चलने पर भी पानी नहीं छलकता.

 

सुरेश पासवान ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि उस समय जब विपक्ष केवल बातें कर रहा था, तब हेमंत सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वाले गरीब मजदूरों को हवाई जहाज से उनके घर वापस लाने का काम किया. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दिखाता है.

 

उन्होंने कहा कि सरकार कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं और युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और नौकरी से जोड़ने का काम कर रही है. इससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं.

 

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि ये अमीरों और पूंजीपतियों की पार्टी है और कभी सच नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि जनता ने उनके कामों को देखते हुए उन्हें विपक्ष में बैठाया है और आने वाले समय में जनता उन्हें वहां से भी बाहर कर देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही