Search

 
 
 

झारखंड गठन के बाद अब तक पौधा लगाने पर 5661.92 करोड़ हुए खर्च

Ranchi: राज्य गठन के बाद से अब तक विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत पौधा लगाने पर कुल 5661.92 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. राज्य सरकार ने विधानसभा में पूछे गये सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है. सरकार ने यह स्वीकार किया है कि 2000-01 से 2025-26 तक की अवधि में कुल 68.16 करोड़ पौधे लगाये गये हैं.
 

Ranchi: राज्य गठन के बाद से अब तक विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत पौधा लगाने पर कुल 5661.92 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. राज्य सरकार ने विधानसभा में पूछे गये सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


सरकार ने यह स्वीकार किया है कि 2000-01 से 2025-26 तक की अवधि में कुल 68.16 करोड़ पौधे लगाये गये हैं. इन पौधों को 6.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगाया गया है. एकीकृत बिहार में झारखंड क्षेत्र में पौधा लगाने पर कम खर्च किया जाता था. राज्य गठन के बाद से इसमें लगातार वृद्धि होती गयी है. 

 

 

 

वित्तीय वर्ष 2000-01 में झारखंड के क्षेत्र में पौधा लगाने पर सिर्फ 4.63 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे. नवंबर 2000 में राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2001-02 में अपना पहला बजट बनाया. इस वित्तीय वर्ष के एकीकृत बिहार के मुकाबले पौधा लगाने पर 10 गुना से ज्यादा खर्च किया गया. वर्ष 2001-02 में पौधा लगाने पर कुल 41.79 करोड़ खर्च किया गया. इसके बाद से हर वित्तीय वर्ष के दौरान पौधा लगाने पर ज्यादा खर्च किया गया. चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पौधा लगाने पर 734.77 करोड़ रुपये खर्च किये गये.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही