Search

 
 
 

BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को मिलेंगे 131 करोड़ रुपए के इनाम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए BCCI ने 131 करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान किया है. BCCI ने इसकी घोषणा 10 मार्च मंगलवार को किया. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था.
 

Lagatar Desk: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए BCCI ने 131 करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान किया है. BCCI ने इसकी घोषणा 10 मार्च मंगलवार को किया. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था. BCCI ने ऐतिहासिक जीत के लिए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी है. 

 

बोर्ड ने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी. BCCI के घोषित इनाम 131 की राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटी जाएगी. अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत से तुलना की जाए. जो टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी. उस समय BCCI ने 125 करोड़ रुपये भारतीय टीम को दिए थे. इसका मतलब है कि BCCI पिछले वर्ल्ड कप से इनाम में 6 करोड़ अधिक राशि दिए हैं.


भारत फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास भी रच दिया. टीम इंडिया तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है. 

 

बता दें, केवल BCCI ही नहीं ICC ने भी इस बार चैंपियन टीम पर जमकर पैसों की बारिश की है. खिताब जीतने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.48 करोड़) की इनाम राशि मिली है. वहीं, उप-विजेता न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपए) मिले है. इसके अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के हर मैच को जीतने के लिए टीम को अलग से बोनस मिला. हर मैच जीतने के लिए करीब 28.6 लाख रुपये मिले है. इस साल ICC का कुल प्राइज पूल 13.5 मिलियन डॉलर था, जो पिछली बार से 20% ज्यादा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही