Search

 
 
 

झारखंड में मौसम ने ली करवट, रांची समेत कई जिलों में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार की सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध देखी गई. हालांकि समय बीतने के साथ मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकल आई.
 

Ranchi :  राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मंगलवार की सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध देखी गई. हालांकि समय बीतने के साथ मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकल आई. 

 

हालांकि शाम होते ही रांची का मौसम फिर बदला और आसामान में बादल छा गए. कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

 

इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इसके बाद आसमान साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

 

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

10 और 11 मार्च को राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.

 

12 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. वहीं दो दिन आसमान साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. 

 

Uploaded Image

अगले कुछ दिनों में 2-3°C बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा. वहीं 15 और 16 मार्च को एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश हो सकती है. 

 

रांची में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी की बात करें तो 10 और 11 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32°C और न्यूनतम तापमान 18 से 19°C के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं 12 से 14 मार्च के बीच आसमान साफ रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान में बढ़कर 36°C तक पहुंच सकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही