Search

 
 
 

कोल्हान यूनिवर्सिटी अंतर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता, जेएलएन कॉलेज बना चैंपियन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परिसर में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें महिला और पुरुष वर्ग के 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर बना.
 

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परिसर में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें महिला और पुरुष वर्ग के 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर बना. वहीं जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर रनर बना

 

प्रतियोगिता में उद्घाटन के मौके पर केयू के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. पी.सिओल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं समापन समारोह में कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. राजेन्द्र भारती बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में डीन ऑफ सोशल साइंस डॉ. परशुराम सिओल, सीभीडी डॉ. प्रशांत किशोर सिंह मौजूद रहे. जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार व खेल प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया.

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के डॉ. हरिहर प्रधान, डॉ. नजरुल इस्लाम, प्रो. मोरिलिना हांसदा, प्रो. एस पी रावत, प्रो. मनसा महतो, वरीय लिपिक पंकज प्रधान, धीरज कुमार महतो, काकुली षाड़ंगी, सनातन महतो, किसन बहादुर, चंदन महतो, अमर कुमार, पवन कुमार, आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन डा. नजरुल इस्लाम और मनसा महतो ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही