Search

 
 
 

रांची : पहली मंगलवारी जुलूस में शामिल हुए 15 अखाड़े, जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर

19 मार्च से चैती पर्व शुरू हो रहा है. मंगलवार (10 मार्च) को शहर में पहली मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जिसमें श्री बाल मित्र, नवयुवक समिति ग्वाला टोली, मां चैती दुर्गा पूजा समिति भुताहा तालाब, प्रगति मंडल संग्राम क्लब कचहरी चौक समेत 15 अखाड़े धारी के लोग शामिल हुए. सभी अखाड़े महावीर चौक पहुंचे.
 

Ranchi : 19 मार्च से चैती पर्व शुरू हो रहा है. मंगलवार (10 मार्च) को शहर में पहली मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जिसमें श्री बाल मित्र, नवयुवक समिति ग्वाला टोली, मां चैती दुर्गा पूजा समिति भुताहा तालाब, प्रगति मंडल संग्राम क्लब कचहरी चौक समेत 15 अखाड़े धारी के लोग शामिल हुए. सभी अखाड़े महावीर चौक पहुंचे.

 

जहां पुजारी शारदानंद उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना किए. इस दौरान हनुमान भक्तों ने अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया. इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए. इससे पहले केंद्रीय महावीर मंडल के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन  किया गया. जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री निलेश यादव, उपाध्यक्ष राजा सिंह गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा, प्रकाश चद्र सिन्हा व उदय रविदास मौजूद थे.

 

1929 में निकाली गई थी पहली रामनवमी शोभायात्रा

महावीर मंडल अध्यक्ष सागर वर्मा ने बताया कि शहर में पहली बार 1929 में रामनवमी की पहली बार शोभायात्रा निकाली गई थी. जो हजारीबाग से प्रेरणा लेकर महावीर चौक रांची से शुरू की गई थी. जो आज भी पूर्वजों की परंपरा का निर्वाह करते आ रहे है.

 

सागर वर्मा ने लगातार न्यूज को बताते हुए कहा कि केंद्रीय महावीर मंडल महावीर चौक गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग समेत राज्य के विभिन्न जिलों में विस्तार करने का निर्णय ले रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही