Search

 
 
 

धनबाद जिले में लिंगानुपात गिरा, 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि धनबाद जिले में लिंगानुपात लगातार गिरता जा रहा है. वर्तमान में जिले में 1000 पुरुषों के मुकाबले मात्र 918 महिलाएं हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. भ्रूण हत्या जैसे अपराध के कारण यह असंतुलन पैदा हो रहा है.
 

स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाल दिया संदेश


Dhanbad : धनबाद जिले में लिंगानुपात लगातार गिर रहा है. आंकड़ों के अनुसार, जिले में 1000 पुरुषों पर सिर्फ 918 महिलाएं हैं. इस लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है. विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली. इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, डॉक्टर व बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे.


रैली लुबी सर्कुलर रोड से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. सभी प्रतिभागियों ने हाथों में कैंडल व स्लोगन वाले पोस्टर लेकर लोगों को बेटियों के महत्व का संदेश दिया. राहगीरों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि धनबाद जिले में लिंगानुपात लगातार गिरता जा रहा है. वर्तमान में जिले में 1000 पुरुषों के मुकाबले मात्र 918 महिलाएं हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. भ्रूण हत्या जैसे अपराध के कारण यह असंतुलन पैदा हो रहा है.


सिविल सर्जन ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कैंडल मार्च निकाला गया है. स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को यह संदेश दे रहा है कि बेटी व बेटा दोनों समान हैं. विकास में बेटियों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही