Search

 
 
 

धनबादः वार्ड 18 की नवनिर्वाचित पार्षद समीदा बीबी पर फर्जीवाड़े का आरोप

वार्ड संख्या 18 से नवनिर्वाचित पार्षद समीदा बीबी पर गलत दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है. इस संबंध में पांडरपाला निवासी मनोहर महतो ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व धनबाद नगर निगम से लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में फर्जीवाड़े के आरोप सामने आने लगे हैं. वार्ड संख्या 18 से नवनिर्वाचित पार्षद समीदा बीबी पर गलत दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है. इस संबंध में पांडरपाला निवासी मनोहर महतो ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व धनबाद नगर निगम से लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है. 


मनोहर महतो का आरोप है कि समीदा बीबी ने पिछड़ा वर्ग BC-1 का लाभ लेने के लिए कथित रूप से जाली जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा है. शिकायतकर्ता के अनुसार, समीदा बीबी ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथपत्र में अपना वर्तमान पता धनबाद के पांडरपाला क्षेत्र का बताया है, जबकि उनका वोटर कार्ड अभी भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र की बंदियों पंचायत में सक्रिय बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, दोनों स्थानों के वोटर कार्ड में पति और पिता के नाम भी अलग-अलग दर्ज होने का आरोप लगाया गया है.


मनोहर महतो ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है. जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही