Search

 
 
 

जमशेदपुर : XLRI कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड के अलग-अलग जिलों में साइबर अपराधी लगातार मैसेज भेज कर खौफ पैदा करने का काम कर रहे है. ताजा मामला जमशेदपुर जिले का है जिसमें एक्सएलआरआई कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
 

Jamshedpur : झारखंड के अलग-अलग जिलों में साइबर अपराधी लगातार मैसेज भेज कर खौफ पैदा करने का काम कर रहे है. ताजा मामला जमशेदपुर जिले का है जिसमें एक्सएलआरआई कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 

 

इस धमकी के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई और आनन फानन में कॉलेज परिसर को खाली कराया गया है. बताया जाता है कि साइबर अपराधियों ने मेल के माध्यम से यह मैसेज भेज कर धमकी दी है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची और इस मामले की जांच की. कॉलेज में बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और जांच की. फिलहाल कॉलेज परिसर में कुछ भी विस्फोटक सामान बरामद नहीं हुआ है.

 

आपको बता दें कि आज रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मामला सामने आने के बाद रांची पुलिस सिविल कोर्ट गई और मामले की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को कुछ भी विस्फोटक सामान बरामद नहीं हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही