Search

देवघर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेन्द्र दास

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब राजेन्द्र दास के कंधों पर होगी. कमलेश ने पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुंद दास के संगठन विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की.
 
Deoghar : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए राजेन्द्र दास को देवघर जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुकुंद दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. इसके बाद संगठन हित में राजेन्द्र दास को तत्काल प्रभाव से जिला कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब राजेन्द्र दास के कंधों पर होगी. कमलेश ने पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुंद दास के संगठन विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही