Search

 
 
 

बहरागोड़ा: दिनदहाड़े केनरा बैंक में डकैती, हथियार के बल पर 15 लाख की लूट

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मंगलवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के साकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में 5 नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया. बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए.
 

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मंगलवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के साकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में 5 नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया. बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बैंक में लंच का समय था और सब कुछ सामान्य चल रहा था.

वारदात का घटनाक्रम

प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार,  दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच 5 युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए. अंदर घुसते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल तान दी. लुटेरों ने बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया. वहीं कैश काउंटर और तिजोरी से लगभग 15 लाख रुपये समेट उठा लिए. साथ ही बदमाशों ने कर्मचारियों के सोने की चेन, मोबाइल और पर्स भी लूट लिए.

 

आराम से बदमाश हुए फरार 

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से स्थानीय रास्तों के जरिए पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले. पीछा होने के डर से बदमाशों ने लूट के मोबाइल फोन रास्ते में ही फेंक दिए.

 

पुलिस धड़पकड़ में जुटी

उधर घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है. साथ ही बैंक के अंदर और बाहर लगे कैमरों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. पुलिस बैंक कर्मियों और आसपास के दुकानदारों से बदमाश के हुलिए और बाइक नंबर की जानकारी जुटा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही